Gold–Silver ETFs Crash: निवेशकों में मची हलचल! आज चांदी 34,000 रुपये लुढ़की, सोना भी फिसला

Gold-Silver Price Crash Today

Gold–Silver ETFs Crash: निवेशकों में मची हलचल! आज चांदी 34,000 रुपये लुढ़की, सोना भी फिसला

शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में ज़बरदस्त गिरावट देखने को मिली है। बीते कुछ समय से सोने और चांदी के दामों (Gold-Silver Price) में लगातार तेज़ी बनी हुई थी, लेकिन अब बाजार ने अचानक करवट ले ली है।

पिछले एक महीने की बात करें तो चांदी की कीमतों में हैरान करने वाली तेजी देखने को मिली थी। चांदी एक ही महीने में 1 लाख रुपये से ज़्यादा चढ़ गई थी, वहीं सोने के दामों में भी करीब 30 हजार रुपये तक की बढ़त दर्ज की गई थी।

लेकिन शुक्रवार को तस्वीर पूरी तरह बदल गई। आज चांदी के दामों में करीब 34,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोना भी कमजोरी के साथ कारोबार करता दिखा। इस अचानक आई गिरावट से गोल्ड और सिल्वर ETF में निवेश करने वाले निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

अब सवाल यह है कि ETF निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए? क्या यह गिरावट मुनाफा वसूली का नतीजा है या आने वाले दिनों में और दबाव देखने को मिल सकता है—इसी को लेकर बाजार में चर्चाएं तेज़ हो गई हैं।

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now